Haridwar News: हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान भाई-बहन डूबे, दोनों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haridwar News: हरिद्वार में दुखद घटना हुई है. यहां गंगा स्नान के दौरान गुजरात के एक श्रद्धालु परिवार के दो मासूम भाई-बहन की गंगा में डूबने से मौत हो गई. यह दुर्घटना उत्तरी हरिद्वार के संतमत घाट पर हुई.

पुलिस के अनुसार, गुजरात के जिला तापी, थाना वलोड के बाजीपुर निवासी विपुल भाई का परिवार गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार आया था. बुधवार की सुबह पूरा परिवार उत्तरी हरिद्वार के परमार्थ घाट के समीप संतमत घाट पर स्नान कर रहा था.

परिवार के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, नहीं मिली सफलता
स्नान के दौरान विपुल भाई की 13 वर्षीय बेटी प्रत्यूषा और 6 साल का बेटा दर्श अचानक गंगा में डूबने लगे. इन पर नजर पड़ते ही वहां मौजूद परिवार के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की टीम
घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी सप्तऋषि पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जल पुलिस के गोताखोरों से दोनों की तलाश शुरु कराई. कुछ देर बाद दोनों भाई बहन को गंगा से बेसुध हालत में निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

इस संबंध में एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हादसे के समय परिवार भी बच्चों के साथ था. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version