Haryana: झज्जर में हादसा: स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत

झज्जरः हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां झज्जर में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुग्राम रोड पर फरुखनगर के पास हुआ है. घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है.

अलीगढ़ से झाड़ली पावर प्लांट के लिए निकले थे स्कॉर्पियो सवार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार अलीगढ़ से झाड़ली पावर प्लांट पर हेल्पर का काम करने के लिए निकले थे. इसी दौरान झज्जर गुरुग्राम सड़क मार्ग पर गौशाला के पास पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर बी मौत हो गई. मृतकों में आफताब. जितेंद्र और फिरोज शामिल हैं. दो घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version