हरियाणाः अधिकारियों के घर ED की रेड, 40 करोड़ की संपत्ति और लाखों की नकदी जब्त

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चंडीगढ़ः मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा में कथित फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) दावों से संबंधित अधिकारियों व निजी व्यक्तियों के खिलाफ छापेमारी की है.

ईडी ने दावा किया कि कथित फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट केस में हरियाणा के कुछ अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ शुक्रवार को छापेमारी के बाद 40 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज, बैंक लॉकर और 16 लाख रुपए से अधिक की नगदी जब्त की गई है.

मालूम हो कि 9 जुलाई को हरियाणा और पंजाब में 14 जगहों पर छापेमारी की गई थी. यह केस हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर दर्ज करने के बाद सामने आया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) दिखाया गया था और आबकारी और कराधान विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से दावेदारों द्वारा रिफंड प्राप्त किया गया था, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version