हरियाणाः रेवाड़ी में लोहे के टुकड़े से टकराई एक्सप्रेस ट्रेन, कूदे दर्जनों यात्री

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रेवाड़ीः मंगलवार की सुबह रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन पर हरीनगर गांव के पास रिंगस से रेवाड़ी आ रही दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रैक के पास पड़े लोहे के टुकड़ों से टकरा गई. इसके कारण ट्रेन के इंजन का बॉक्स फट गया. संयोग अच्छा था कि चालक की सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन बेपटरी होने से बचा लिया. इस दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. दर्जनों यात्री के ट्रेन से कूद गए.

तेज आवाज के साथ फटा इंजन का बॉक्स
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दौलतपुर एक्सप्रेस मंगलवार को रिंगस से रेवाड़ी आ रही थी. इसी दौरान सुबह गांव हरीनगर के समीप रेलवे ट्रैक के साथ पड़े पटरी के लोहे के टुकड़ों से ट्रेन का इंजन टकरा गया. इस टक्कर से इंजन का बॉक्स तेज धमाका के साथ फट गया.

चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को खड़ी कर दिया
चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को खड़ी कर दिया. धमाका होने से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. भयवश दर्जनों यात्री ट्रेन से कूद गए. सूचना मिलते ही रेलवे व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. करीब एक घंटे बाद दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.

मालूम हो कि दो दिन पहले रेलवे की ओर से पुरानी पटरियों को बदल कर नई पटरियां बिछाने का कार्य किया गया था. यही वजह थी कि यहां ट्रेन की रफ्तार धीमी थी. बताया जा रहा है कि इस दौरान लोहे की पुरानी पटरियों को वहीं पर छोड़ दिया गया था, जिससे यह हादसा हुआ. जानकारों की माने तो यदि ट्रेन की रफ्तार अधिक होती तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version