Hazaribagh Bus Accident: यात्रियों से भरी बस पलटी, अब तक पांच की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हजारीबागः झारखंड भीषण सड़क हदसा हुआ है. तेज रफ्तार एक यात्री बस पलट गई. इस हादसे में आब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं दो दर्जन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. यह हादसा हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में गुरुवार की सुबह हुआ.

कोलकाता से पटना जा रही थी बस
बताया गया है कि कोलकाता से विशाल नाम की एक बस पटना जा रही थी. इसी दौरान आज सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार बस हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में अनियंत्रित होकर पलट गई. यहां सड़क वन वे है और सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान कंपनी ने सड़क काट छोड़ दिया है. इसी वजह से बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. लोगों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे लोगों को निकाला
ग्रामीण की मदद से पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सूचना पर पूर्व विधायक जानकी यादव व उनके टीम भी मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराई. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक चिकित्सा के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version