Hazaribagh Encounter: हजारीबाग के जंगल में मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सली ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रांचीः सोमवार की सुबह हजारीबाग के गिरहोर थाना क्षेत्र स्थित पनतीतरी जंगल में सुरक्षाबलो की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में इनामी माओवादी सहदेव सोरेन व दो अन्य माओवादी ढेर हो गए.

सूचना पर अभियान चलाया था पुलिस टीम ने

बताया गया है कि सोमवार की सुबह कोबरा और गिरिडीह तथा हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अभियान के दौरान जंगल में निकली थी. टीम को यह सूचना मिली थी कि एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन किसी बड़ी माओवादी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.

इसी सूचना पर पहुंची टीम के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. इसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान तीन शव बरामद हुए.

उसमें एक की पहचान एक करोड़ के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन के रूप में हुई है. दो अन्य माओवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और सर्च अभियान जारी है.

तीन एके-47 बरामद

सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से तीन एके-47 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं. घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस मुख्यालय ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी, गिरिडीह एसपी और अन्य वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, नक्सलियों के खात्मे की दिशा में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version