एटा में दिल दहला देने वाली घटनाः अलग-अलग कमरा में फंदे से लटकती मिली मां और दो बेटियां

UP News: यूपी के एटा से दिल को दहला देने वाली खबर आ रही है. यहां जिले के जलेसर में अलग-अलग कमरा में एक महिला और उसकी दो पुत्रियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक साथ तीन लोगों के खुदकुशी की घटना से लोगों का दिल दहल गया. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए.

इलाके में फैली सनसनी
बताया गया है कि यहां के निवासी नरेंद्र सिंह यादव की पत्नी अनुराधा और उनकी दोनों बेटियां संध्या (17 वर्ष) और शिवी (16 वर्ष) शव दोपहर के समय अलग-अलग कमरों में फंदे से लटकता मिला. मां सहित उसकी दो बेटियों की आत्महत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई.

सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जलेसर मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. संबंधित लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. मां और बेटियों ने किस वजह से यह खौफनाक कदम उठाया, अभी स्पष्ट नहीं हो सका हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version