दिल्ली से दिल की धड़कन बढ़ाने वाली खबरः गोल्फ कोर्स के तालाब में मृत मिले तीन बच्चे, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली से दिल की धड़कन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. यहां द्वारका इलाके के सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स परिसर में स्थित तालाब में तीन बच्चे मृत मिले. इस घटना से सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है.

हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक मृतकों की सटीक संख्या और उनकी पहचान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, बरामद शव तीन बच्चों के बताए जा रहे हैं.

पुलिस की शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चे गोल्फ कोर्स की चारदीवारी कूदकर अंदर दाखिल हुए होंगे. प्रारंभिक जांच के मुताबिक, परिसर के अंदर जलभराव वाले क्षेत्र या गड्ढे में डूबने से बच्चों की मौत हुई हो सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

डीसीपी द्वारका के मुताबिक, आज सुबह करीब 7:07 बजे पीएस सेक्टर-23 द्वारका को सेक्टर 24 गोल्फ कोर्स के एक तालाब में तीन बच्चों के डूबने की सूचना एक पीसीआर से मिली. सूचना मिलते ही एसएचओ अपने स्टाफ के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गएय इसके अलावा सभी एजेंसियों को भी तुरंत सूचित किया गया.

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि लगभग 8 से 10 साल के तीन बच्चे तालाब में डूबे हुए थे. फायर ब्रिगेड की मदद से तीनों बच्चों को पानी से निकाला गया. उनके कपड़े तालाब के बाहर मिले.

शक है कि बच्चे वहां नहाने गए थे और गलती से डूब गए. बच्चों की पहचान की जा रही है. अभी तक कोई गुमशुदा जानकारी नहीं मिली है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version