जिम्बाब्वे में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टरः चर्चित बिजनेसमैन और उनकी पत्नी सहित 6 की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Zimbabwe Helicopter Crash: जिम्बाब्वे से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में उसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है. मृतकों में जिम्बाब्वे के जाने-माने उद्योगपति विकनेल चिवायो और उनकी पत्नी भी शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा राजधानी हरारे से दक्षिण-पूर्व में स्थित मारोनडेरा जिले में हुआ. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सरकारी प्रवक्ता निक मंगवाना ने जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर में चार यात्री, जिनमें एक हाई-प्रोटिफाइल व्यवसायी शामिल था और दो क्रू मेंबर सवार थे.

पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने बताया कि दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी, जिससे शव बुरी तरह झुलस गए हैं. फिलहाल शवों की पहचान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और घटनास्थल पर राहत व बचाव दल मौजूद है।

कौन थे विकनेल चिवायो?

सरकारी प्रसारणकर्ता ‘जेडबीसी न्यूज’ और परिवार के प्रवक्ता के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले 43 वर्षीय विकनेल चिवायो एक चर्चित कारोबारी थे. वह जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगवा के बेहद करीबी माने जाते थे.

चिवायो सोशल मीडिया पर अक्सर राष्ट्रपति मनांगवा और दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामफोसा, केन्या के विलियम रुटो जैसे कई क्षेत्रीय राष्ट्रप्रमुखों के साथ अपनी तस्वीरें और मुलाकातें साझा करते थे. वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और सेलेब्रिटीज, नेताओं, चर्च के पादरियों व सोशल मीडिया फॉलोअर्स को महंगे वाहनों और भारी-भरकम तोहफे देने के लिए काफी मशहूर थे.

हालांकि, उनके बिजनेस और राजनीतिक संपर्कों को लेकर सार्वजनिक खरीद और चुनावी फंडिंग से जुड़े कई विवाद और सवाल भी खड़े होते रहे, जिन्हें वह हमेशा खारिज करते आए थे. ऐसे में प्रशासन का कहना है कि स्थिति की पूरी जांच के बाद घटना से जुड़ी और आधिकारिक जानकारियां साझा की जाएंगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version