Himachal News: नशा मुक्ति केंद्र से भागी युवतियां, लगाए गंभीर आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal News: हिमाचल से बड़ी खबर आ रही है. यहां परवाणू क्षेत्र का एक नशा मुक्ति केंद्र सवालों के घेरे में आ गया है. बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात केंद्र में उपचाराधीन एक दर्जन के करीब युवतियां खिड़कियों का शीशा तोड़कर भाग गई हैं. केंद्र से भागी युवतियों ने नशा निवारण केंद्र के संचालकों और कर्मचारियों पर उन्हें नशा परोसने व मारपीट सहित कई आरोप लगाए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार, कई युवतियों ने नशा निवारण केंद्र से भाग कर नजदीकी घरों में शरण लिया है. युवतियों के भागने से केंद्र संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. केंद्र में उपचाराधीन अधिकतर युवतियां पड़ोसी राज्य पंजाब व हरियाणा की बताई जा रही हैं. जानकारी के अनुसार, परवाणू में चलाए जा रहे एक नशा निवारण केंद्र में 17 युवतियां उपचाराधीन हैं.

शनिवार देर रात अधिकतर युवतियां खिड़कियों के शीशे तोड़ कर भाग निकली. केंद्र के अंदर केवल तीन युवतियां ही हैं, जबकि अन्य युवतियां गायब हो गईं. पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से अभी बच रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version