होली: ‘जबरन रंग लगाने पर होगी कार्रवाई’, हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस का आदेश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Holi: आगामी 14 मार्च को भारत सहित दुनिया के विभिन्न देशों में होली का पर्व मनाया जाएगा. होली के त्योहार को देखते हुए तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस और साइबराबाद पुलिस ने लोगों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है. पुलिस ने हैदराबाद शहर और साइबराबाद में सार्वजनिक सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अनिच्छुक व्यक्तियों, स्थानों और वाहनों पर रंग या रंगीन पानी फेंकने या अनिच्छुक लोगों को रंग लगाने पर रोक लगा दी है. इस बारे में पुलिस की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई है.

ग्रुप में दोपहिया और अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक
हैदराबाद शहर और साइबराबाद में पुलिस ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर ग्रुप में दोपहिया और अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है. इस रोक के पीछे शांति और व्यवस्था भंग हो और या जनता को असुविधा, परेशानी या खतरे को कारण बताया गया है. पुलिस ने ये भी कहा है कि हैदराबाद में ये आदेश 13 मार्च को शाम 6 बजे से 15 मार्च को सुबह 6 बजे तक और साइबराबाद में 14 मार्च को सुबह 6 बजे से 15 मार्च को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version