पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसाः बोलेरो-ट्रेलर की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नीमड़ीहः पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बेलोरो ट्रेलर से टक्कर गई.

राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पुरुलिया जिला के बलरामपुर थाना अंतर्गत नामसोल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे ट्रेलर और बोलेरो की भीड़ंत हो गई. हादसे के बाद बोलेरो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

बेलोरो में सवार थे नौ लोग

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. बोलेरो में सवार कुल नौ लोगों की मौत हो गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

बताया जा रहा है कि मृतकों में आठ नीमडीह थाना अंतर्गत लाकड़ी गांव के तिलाईटांड निवासी बीरु महतो, अजय महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चित्त महतो, कृष्णा महतो है और एक अन्य व्यक्ति चंद्रमोहन महतो नीमडीह थाना के रघुनाथपुर शामिल हैं.

शादी समारोह से लौट रहे थे बोलेरो सवार

जानकारी के मुताबिक, बोलेरो गाड़ी में सवार सभी 9 लोग पुरुलिया के बराबाजार थाना क्षेत्र के आदाबना गांव से एक शादी समारोह से झारखंड के निमडी थाना क्षेत्र के तिलाइटांड़ लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में नामशोल इलाके में उनकी गाड़ी का सामने से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर से टक्कर हो गई.

सूचना मिलते ही मृतकों के घर मचा कोहराम

हादसे के बाद बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सभी घायलों को तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां सभी 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version