हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रियाद और दम्माम एयरपोर्ट फिर किया हमला, एक की मौत, 11 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा लगातार जानलेवा हमले किए जा रहे हैं. रविवार को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 4 पर हुए एक नए मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए.

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन बलों के मुताबिक, यमन के हूती विद्रोहियों ने रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 4 को निशाना बनाकर एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र से हमला किया, जिससे परिसर में भयंकर आग लग गई.

वहीं, सऊदी वायु रक्षा प्रणाली ने मुस्तैदी दिखाते हुए एयरपोर्ट के समीप आ रही एक क्रूज मिसाइल को हवा में ही मार गिराया. इसके अलावा पूर्वी प्रांत में एक हमलावर ड्रोन को नष्ट किया गया और खमीस मुशैत शहर की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को भी सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया.

इस बीच, सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने रविवार देर रात दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि नुकसान का आकलन करने के साथ सुरक्षा जांच जारी है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दम्माम हवाई अड्डे के रनवे पर खड़े विमान में सवार एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रात लगभग 8:30 बजे खड़े जहाजों के पास एक मिसाइल गिरी, जिससे तुरंत आग की लपटें उठने लगीं. इसके बाद टैक्सी कर रहे विमान को वापस गेट पर लाया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

हमले में 300 से अधिक लोग घायल

मालूम हो कि हूती लड़कों द्वारा किया गया यह हमला, उस हमले के ठीक एक दिन बाद किया गया है, जिसमें 13 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे. सऊदी हवाई अड्डों पर हुए हमलों में मरने वालों की संख्या इस सप्ताह बढ़कर 18 हो गई है.शनिवार को रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में चार सऊदी नागरिकों सहित 13 लोग मारे गए, जबकि शेष पीड़ित विदेशी नागरिक थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version