शोपियां में मारे गए तीन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कैश बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शोपियां: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ एक्शन जारी है. इस एक्शन के बीच मंगलवार को शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. मारे गए इन आतंकियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कैश बरामद हुआ है. इसका वीडियो भी सामने आया है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय सेना अलर्ट मोड पर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट मोड में आते हुए आतंकियों के खिलाफ एक्शन जारी रखा है. इसी कड़ी में मंगलवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. इनमें से 2 आतंकियों की पहचान भी हो गई, जिसमें एक का नाम शाहिद कुट्टे और दूसरे का नाम अदनान शफी डार था.

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को शोपियां के शुकरू केलर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और तीन आतंकियों को मार गिराया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version