IED Blast: सुकमा में नक्सलियों की साजिश का शिकार हुई महिला की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सुकमाः सुकमा जिले में एक महिला की जिंदगी नक्सलियों की साजिश का शिकार हो गई. यहां आईडी की जद में आकर महिला की मौत हो गई. मामला थाना किष्टाराम के ग्राम डब्बामरका का है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम डब्बामरका की महिला कवासी सुक्की (27 वर्ष) की नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की जद में आने से मौके पर ही मौत हो गई. महिला रोजमर्रा की तरह गाय चराने अपने गांव से निकली थी. इसी दौरान आईईडी पर पैर पड़ने से वह इसका शिकार हो गई. मालूम हो कि दो दिन पहले ही नक्सली संगठन ने बीजापुर में आईईडी की चपेट में आकर बच्ची की मौत के मामले पर माफीनाम जारी किया था और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की बात कही थी.

इस संबंध में सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि नक्सलियों द्वारा मनमाने तौर पर जगह-जगह लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर निर्दोश ग्रामीणों की मौत के कई मामले सामने आ रहे हैं. मामले में नक्सलियों के खिलाफ अपराध थाना किष्टाराम में पंजीबद्ध किया जा रहा है. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: किस्मत का साथ मिलेगा या बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version