अवैध धर्मांतरण मामलाः छांगुर बाबा का सहयोगी बाबू राजेश ATS के फंदे में, करता था केस मैनेज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: पुलिस ने अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर उर्फ जमालुद्दीन के सहयोगियों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है. इसी क्रम में जनपद न्यायालय में सीजेएम कोर्ट में पेशकार रहे राजेश उपाध्याय को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को एटीएस गोपनीय तरीके से बलरामपुर पहुंची और छांगुर के करीबी न्यायालय के बाबू राजेश उपाध्याय की जांच की.

छांगुर के इशारे पर केस मैनेज करता था राजेश

बताया जा रहा है कि पुलिस के शिकंजे में आया राजेश, छांगुर के इशारे पर कोर्ट में केस मैनेज करता था. यही नहीं, छांगुर के विरोधियों को फंसाने के एफआईआर के आदेश कोर्ट से जारी करवाने में मदद करता था.

बलरामपुर में सक्रिय है एटीएस की टीम

छांगुर ने राजेश उपाध्याय की पत्नी संगीता को महाराष्ट्र पुणे की प्रापर्टी में हिस्सेदारी दे रखी थी, जिसमें संगीता को मुनाफा दिए जाने का खुलासा एटीएस की जांच में हुआ था. राजेश के बाद अभी और गिरफ्तारी होनी है. जांच-पड़ताल करते हुए एटीएस की टीम बलरामपुर में सक्रिय है.

Latest News

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी, बिलावल भुट्टो बोले- ‘हम जवाब देने को तैयार हैं’

New Delhi: सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है....

More Articles Like This

Exit mobile version