हिसार में वारदातः कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ गोली मारकर गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या, साथी गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hisar Crime: हिसार से सनसीखेज सामने सामने आई है. यहां गुरूवार की दोपहर अदालत परिसर के मुख्य गेट के दो हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर थुराना गांव निवासी गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. इस गोलीबारी में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो में से एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया.

30 सेकंड में की 15 से 20 राउंड फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट सुखदीप के मुताबिक, दोपहर के समय वकील व लोग खाना खाकर लौट रहे थे. तभी करीब पौने तीन बजे हमलावरों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. करीब 30 सेकंड के अंदर 15 से 20 राउंड फायर किए गए. हमलावरों ने सबसे पहले कोर्ट के पार्किंग एरिया में विनोद काना पर फायरिंग शुरू की. इसके बाद उसे दौड़ाते हुए मुख्य गेट के पास लाकर गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

एक हमलावर पुलिस ने पकड़ा, दूसरे की तलाश में जुटी

वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है. इनमें से एक हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. पुलिस की प्राथमिक जांच में हमलावर कुख्यात पानू गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. आपसी गैंगवार और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिले के सभी नाकों पर वायरलेस मैसेज भेजकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है.

30 से अधिक आपराधिक मामले

थुराना गांव का रहने वाला गैंगस्टर विनोद काणा हिसार पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी था. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले समेत करीब 31 से 32 संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे.

जिंदल के PA के भतीजे की हत्या में शामिल था

विनोद काणा ने ही पूर्व मंत्री एवं विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने विनोद काणा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अपराधी की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 का ऐलान, 3 साल बाद मैट रेनशॉ की हुई वापसी

AUS vs BAN Playing-XI: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर...

More Articles Like This

Exit mobile version