जहानाबाद में वारदातः नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर की शिक्षिका की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jehanabad News: बिहार से ससनीखेज खबर वारदात की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की देर रात जहानाबाद में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला शिक्षिका को गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत पहल बिगहा गांव में मंगलार की देर रात नकाबपोश बदमाशों ने विजेंद्र कुमार की पत्नी शिक्षिका कुमारी स्नेहलता को घर में घुसकर गोली मार दी. घटना के बाद बदमाशों के घर के आगे वाहनों को कभी क्षतिग्रस्त कर दिया. बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले.

शिक्षिता के परिवार वालों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल स्नेहलता को रात में ही तत्काल सदर अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलनेपर पुलिस मौके पर पहुंच गई. परिवार के लोगों से पूछताछ की. घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है, जबकि परिजन डकैती की नीयत से घटना को अंजाम देने की बात कह रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version