Florida Shooting: अमेरिका सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां शनिवार की देर रात फ्लोरिडा स्थित तल्लाहसी में फुटबॉल स्टेडियम के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. इस घटना में कम से कम 12 लोग घायल हो गए.
स्थानीय पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, यह घटना फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी के ब्रैग मेमोरियल स्टेडियम के पास हुई.
तीन की हालत नाजुक
तल्लाहसी पुलिस विभाग ने बताया कि कुल 12 घायलों में से 11 लोगों को गोलियां लगी हैं. पीड़ितों में 6 वयस्क और 6 नाबालिग शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के शिकार हुए लोगों में तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, बाकी नौ घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर राहत और जांच कार्य शुरू कर दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.