IND-PAK Tension: जैसलमेर स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद, पूरे इलाके में रेड अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IND-PAK Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच जैसलमेर के इलाके में पाकिस्तान की नापाक हरकतों और खासतौर से नागरिक इलाकों को निशाना बनाने को देखते हुए पूरे इलाके में हाई रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. वहीं, जिला प्रशासन की सलाह के बाद जैसलमेर स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही स्थगित कर दी गई है. उधर,  भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. पाकिस्तान से सटे जम्मू और पंजाब के बॉर्डर एरिया में रात में ट्रेनों को गुजरने पर रोक लगा दी गई है.

जैसलमेर में एक के बाद एक कई धमाके

मालूम हो कि जैसलमेर में भारत और पाकिस्तान की सेना आमने-सामने आ चुकी है. यहां एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दे रहे हैं. इसलिए प्रशासन ने अपने को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है. पूरे इलाके में रेड अलर्ट जारी किया गया है. यही वजह है कि जैसलमेर स्टेशन से ट्रेनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है.

बॉर्डर का इलाका है जैसलमेर

मालूम हो कि जैसलमेर बॉर्डर का इलाका है और यह जिला बेहद संवेदनशील माना जाता है. पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने के बाद से ही यहां काफी सतर्कता बरती जा रही है. भारतीय सेना ने आने और जाने के प्वाइंट पूरी तरह से बंद करने के साथ ही सभी रास्ते और दुकानें बंद कर दी गई हैं. पोकरण के आसपास इलाके में धमाकों की आवाज सुनाई दी है. पोकरण में तीन धमाके हुए है, इससे गांव को खाली कराया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version