IndiGo Flight: कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indigo Emergency Landing: विमानों को बीते कुछ वक्त से लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को अब कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने और हाईजैक करने की धमकी दी गई, जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

जानकारी के अनुसार, एक टिशू पेपर पर लिखे नोट में प्लेन को हाईजैक करने और उड़ाने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद सभी 180 यात्रियों और उनके सामान की अच्छी तरह से जांच की गई और हर यात्री की पहचान की पुष्टि की जा रही है. इधर, विमान की सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है.

धमकी भरा नोट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां फौरन सक्रिय हो गई है. फिलहाल, हवाई अड्डे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है. एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते ने विमान की पूरी तरह से जांच की है. सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है और प्रोटोकॉल के मुताबिक, आगे की जांच जारी है. वहीं दिल्ली के लिए उड़ान में लगभग दो घंटे की देरी हो सकती है.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version