IndiGo की उड़ानों पर संकटः एयरलाइंस के मनमाने किराए पर केंद्र का एक्शन, उठाया ये कदम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indigo crisis: इंडिगो की उड़ानों के पिछले पांच दिनों से लगातार रद होने और यात्रियों की अधिकता के कारण अन्य एयरलाइन कंपनियों की टिकट की कीमतें आसमान पर हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया. सरकार के इस फैसले से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

आज भी पूरे देश में 400 से अधिक इंडिगो की उड़ाने रद

दरअसल, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी की प्रभावित सेवा के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इंडिगो ने पिछले पांच दिनों में 1000 से अधिक उड़ानों को रद किया है, जिससे दिल्ली, मुंबई सहित देश के कई एयरपोर्ट पर यात्रियों में अफरा-तफरी के बीच सैकड़ों यात्री परेशान हैं. आज भी पूरे देश में 400 से अधिक इंडिगो की उड़ाने रद हैं.

सरकार ने स्थिति को गंभीरता से लिया

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने एयरफेयर कैप लगाने का फैसला लिया है. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा कि सभी प्रभावित रूट पर सही और वाजिब किराया पक्का करने के लिए रेगुलेटरी पावर का इस्तेमाल किया है. इस फैसले से हवाई टिकट के किराए में बढ़ोतरी नहीं हो सकेगी, इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है.

सरकार ने लगाया एयरफेयर कैप

मालूम हो कि इंडिगो की फ्लाइट में रुकावट की वजह से कई रूट पर एयर टिकट की कीमतें आसमान छू रही थी, ऐसे में सरकार ने शनिवार को एयरफेयर कैप लगाने का फैसला किया. मंत्रालय ने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक ये लिमिट लागू रहेगी.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सभी एयरलाइनों को एक ऑफिशियल निर्देश जारी किया गया है, जिसमें अब तय किए गए किराए की लिमिट का सख्ती से पालन करना जरूरी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version