Iran: ओमान में ईरान ने जब्त किया 60 लाख लीटर डीजल से भरा टैंकर, टैंकर पर मौजूद थे 18 क्रू मेंबर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Diesel Tanker Seized: अवैध ईंधन ले जा रहे एक तेल टैंकर को ईरान ने ओमान में जब्त किया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस तेल टैंकर में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के 18 क्रू मेंबर सवार थे.

दरअसल, गल्फ ऑफ ओमान में ईरान ने एक तेल टैंकर के जब्ती की कार्रवाई की है. यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के तट पर एक तेल टैंकर को जब्त करने के दो दिन बाद हुई है.

होर्मोजगान के दक्षिणी प्रांत के एक अधिकारी के हवाले से ईरान की न्यूज एजेंसी ने बताया कि ओमान सागर के तट के पास 60 लाख लीटर अवैध डीजल ईंधन ले जा रहे एक तेल टैंकर को कब्जे में लिया गया है. अधिकारी ने यह भी कहा कि जहाज ने रोके जाने से पहले अपने सभी नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए थे.

मालूम हो कि ईरान में खुदरा ईंधन की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं, जिससे इसे अन्य देशों में तस्करी कर भेजना विशेष रूप से लाभदायक हो जाता है. इसीलिए ईरानी सेना द्वारा नियमित रूप से जहाजों की चेंकिग की जाती है, ताकि वे खाड़ी में अवैध रूप से ईंधन का परिवहन करने पर रोक लगा सके.

इससे पहले ईरान ने पिछले महीने खाड़ी के जल क्षेत्र में एक तेल टैंकर को अवैध माल ले जाने के आरोप में जब्त कर लिया था. इस दौरान ईरान ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि यह किसी अन्य देश के खिलाफ जवाबी कार्रवाई थी. इससे भी पहले ईरान इस क्षेत्र में कई कमर्शियल जहाजों को निशाना बना चुका है.

दो दिन पहले अमेरिका ने भी की थी कार्रवाई

मालूम हो कि ईरान की यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के तट से एक तेल टैंकर जब्त करने के दो दिन बाद हुई है. दो दिन पहले अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने एक हेलीकॉप्टर से जहाज पर उतरकर तेल टैंकर को कब्जे में ले लिया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version