Iran-US Conflict: ईरान के तेल टैंकर पर अमेरिका ने किया अटैक, खार्ग द्वीप के पास गिराईं कई मिसाइलें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Missile Attack On Iran Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रही है. शनिवार को ईरान के खर्ग द्वीप के पास एक तेल टैंकर पर मिसाइल हमले की खबर सामने आई है. ईरानी मीडिया के अनुसार, खर्ग द्वीप के आसपास कई धमाकों की आवाज सुनी गई. यह इलाका ईरान का सबसे अहम तेल केंद्र है और होर्मुज के बेहद करीब होने की वजह से यहां किसी भी सैन्य घटना का असर पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है.

ईरान का सबसे ज्यादा तेल यहीं से गुजरता है. ईरान के स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क के अनुसार, शनिवार को खर्ग द्वीप के पास कई धमाके हुए. रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक ईरानी तेल टैंकर को मिसाइलों से निशाना बनाया गया. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि टैंकर कौन सा था, उस पर हमला किसने किया और हमले के दौरान असल में क्या हुआ?

ईरान के लिए खर्ग बेहद अहम है. खर्ग द्वीप ईरान के तेल कारोबार की धड़कन माना जाता है. यहां से देश का करीब 90 फीसदी तेल निर्यात जुड़ा हुआ है. ऐसे में इस इलाके में किसी तेल टैंकर पर हमला सिर्फ एक जहाज से जुड़ी घटना नहीं है. इससे ईरान के तेल निर्यात और खाड़ी में समुद्री आवाजाही पर भी चिंता बढ़ सकती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version