Jabalpur Accident: पलटा बेकाबू ट्रैक्टर, पांच की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jabalpur News: मध्यप्रदेश के भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां जबलपुर के थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा में ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में जहां पांच बच्चों की मौत हो गई, वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल बच्चों को अस्पताल भेजवाया.

रफ्तार तेज होने से पलटा ट्रैक्टर
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर 18 वर्षीय धर्मेंद्र ठाकुर चला रहा था. रफ्तार काफी तेज होने से थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों का चल रहा उपचार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को मेडिकल कालेज भेजवाया. जहां उनका उपचार चल रहा है. जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50,000 और घायलों को 10,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, इस घटना से मृतक बच्चों के घर कोहराम मच गया.

पानी का टैंकर लेने जा रहे थे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव के धर्मेंद्र ठाकुर के घर उसकी बहन की शादी थी. सोमवार शाम को बारात आनी थी. इस दौरान धर्मेंद्र पानी का टैंकर लेने के लिए ट्रैक्टर लेकर निकला था, लेकिन जाते समय रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया और ये बड़ी दुर्घटना हो गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
लकी उम्र 10 वर्ष
अनूप बरकड़े उम्र 12 वर्ष
राजवीर उम्र 13 वर्ष
धर्मेंद्र उम्र 18 वर्ष
देवेंद्र उम्र 15 वर्ष

ये हुए घायल
विकास, पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष
दलपत, पिता निरंजन गोंड उम्र 12 वर्ष

CM मोहन यादव ने हादसे पर जताया दुख
हादसे को को लेकर सूबे के सीएम मोहन यादव ने दुख जाहिर किया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि तिनेटा देवरी में ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. हादसे में जो दो बच्चे घायल हुए हैं, उनके उचित इलाज के निर्देश दिए हैं. बाबा महाकाल से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. शासन द्वारा मृतक बच्चों के परिवार को 50-50 हजार रुपये और घायलों के लिए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है.

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version