जबलपुरः हादसे का शिकार हुआ श्रद्धालुओं से भरा वाहन, 6 लोगों की मौत, लौट रहे थे महाकुंभ से

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जबलपुर: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां जिले के सिहोरा तहसील के पहेरवा में आज सुबह NH-7 पर खितौला थाने के पहरेवा गांव के नजदीक यात्री बस और एक वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग महाकुंभ से लौट रहे थे.

महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के रहने वाले लोग प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान कर वाहन से लौट रहे थे. इसी दौरान सोमवार की भोर में करीब पांच बजे जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील के पहेरवा में आज सुबह NH-7 पर खितौला थाने के पहरेवा गांव के नजदीक यात्री बस से वाहन की टक्कर हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जबलपुर रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए महाकुंभ से स्नान कर वापस लौट रहे थे. मृतकों में विरुपक्सि गुमती, बस्वराज कुरति, बालाचंद्र, राजू और दो अन्य लोग शामिल हैं, वहीं घायलों की पहचान सदाशिव और मुस्ताफ के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version