Jaipur: राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaipur News: जयपुर से सनसनीखेत खबर आ रही है. यहां राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने कहा है कि तेरा भी हाल सुखदेव सिंह जैसा ही किया जाएगा. फोन कॉल के मामले में शेखावत ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान नंबर से फोन पर धमकी देने वाले ने शेखावत से कहा है कि अगर तू सुखदेव सिंह गोगामेडी की आवाज उठाना बंद नहीं करेगा तो किसी दिन तुझे भी निशाने पर ले लिया जाएगा. इस धमकी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसिंह शेखावत ने घबरा गए. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची दल ने पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की, जिसमें पता चला है कि यह नंबर पाकिस्तान का है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version