जालंधरः बर्फ के कारखाने से अमोनिया गैस लीक, एक व्यक्ति की मौत, तीन हुए बेहोश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जालंधरः पंजाब से बड़ी खबर आ रही है. यहां जालंधर के दमोरिया एक बर्फ कारखाने से अमोनिया गैस लीक हो गई. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग बेहोश हो गए. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग की टीम ने रास्ते को बंद कर दिया.

पुलिस ने बंद किया रास्ता, बंद कराई दुकानें
बताया जा रहा है कि दमोरिया में पुल के पास रेलवे रोड संत नगर में स्थित एक बर्फ कारखाने से अमोनिया गैस लीक हो गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रास्ता बंद कर दिया. आसपास की सभी दुकानें भी बंद करा दी गई. लोगों को मौके से बाहर निकला गया. इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि वहां से निकल रहे तीन श्रमिक बेहोश हो गए. बेहोश श्रमिकों को पास ही एक निजी डॉक्टर की दुकान पर प्राथमिक उपचार दिलवा कर वापस भेजा गया.

दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से बंद किया गैस रिसाव को
थाना की पुलिस ने दामोरिया पुल, माई हीरां गेट, टांडा रोड, ढन मोहल्ला सहित बाकी सारे रास्तों पर बैरिकेट्स लगा दिए हैं और पूरा रास्ता बंद कर दिया है. गैस की दुर्गंध काफी दूर तक आ रही थी. पुलिस ने इलाके में बैरीकेड्स लगाए हैं ताकि लोग वहां न जा सकें. मास्क लगा दमकल विभाग की टीम ने गैस का रिसाव मुश्किल से बंद किया. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रास्ते को बंद दिया गया है. गैस का असर कम होने पर रास्ते खोल दिया जाएगा.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version