Jammu: उधमपुर-कठुआ के जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu: सुरक्षाबलों की जम्मू और कश्मीर के उधमपुर और कठुआ जिलों के जंगलों में आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई है. इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया. मुठभेड़ की शुरुआत के बाद से सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की थी. उधमपुर और कठुआ जिलों के इन संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया है.

इलाके में भारी बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बाद भी सुरक्षाबल आतंकवादियों को ढूंढने में सफल रहे हैं. इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है.

सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकियों के पास से एक एम 4 राइफल, एके राइफल और पिस्टल सहित विभिन्न हथियार बरामद किए हैं. ऑपरेशन अभी जारी है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version