जम्मू-कश्मीर: कठुआ में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kathua Accident: जम्मू-कश्मीर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा कठुआ में हुआ है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में जहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार, कठुआ में एक तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

लखनपुर-बसंतपुर मार्ग पर हुआ हादसा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कठुआ में लखनपुर-बसंतपुर मार्ग पर आज एक कार खाई में गिर गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version