जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच उधमपुर में मुठभेड़, एक जवान बलिदान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Udhampur Encounter: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि उधमपुर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरु कर दी. इस गोलीबारी में एक जवान बलिदान हो गया.

अधिकारियों ने बताया

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. यह ऑपरेशन सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने मिलकर शुरू किया था. सर्चिंग के बीच आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया. उन्होंने बताया कि जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

सर्च ऑपरेशन जारी

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके में रात में कड़ी घेराबंदी की गई. शनिवार सुबह संयुक्त तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया. दो से तीन आतंकवादियों के वन क्षेत्र में छिपे होने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन और डॉग स्कॉड की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version