जम्मू-कश्मीर: NIA की बांदीपोरा में ताबड़तोड़ रेड, आंतक से जुड़े मामले में ली जा रही तलाशी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: एनआईए एक्शन मोड पर है. सोमवार को जम्मू-कश्मीर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. एनआईए की टीम ने जम्मू-कश्मीर के रफीआबाद, सोपोर, बोमाई (बारामूला जिले में), बांदीपोरा और शहर के परिमपोरारा छापामारी की है. इस रेड के दौरान भारी मात्रा में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं.

एनआईए की छापामारी के दौरान की एक वीडियो भी सामने आई है. हालांकि, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी मामले के सिलसिले में छापामारी की है.

अधिकारियों ने बताया

इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने सोमवार को जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर, बांदीपोरा और बारामूला जिलों में एक आतंकी मामले के सिलसिले में कई जगहों पर तलाशी ली.

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी रफीआबाद, सोपोर, बोमाई (बारामूला जिले में), बांदीपोरा और शहर के परिमपोरा इलाके में ली जा रही थी. उन्होंने बताया कि इस छापेमारी के संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version