Jammu-Kashmir: डोडा के परमाज में दिखे दो संदिग्ध, तलाशी अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: जम्मू संभाग के जिला डोडा के परमाज में दो संदिग्ध दिखे. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंच गई. इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है.

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस खंलाग रही पहाड़ और जंगल
डोडा पुलिस ने एहतियात के लिए परमाज में संपर्क मार्ग पर यातायात को भी कुछ समय के लिए निलंबित किया. संदिग्धों की तलाश में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान पूरी तैयारी के साथ पहाड़ और जंगल खंगाल रहे हैं.

एसएसपी डोडा जावेद इकबाल ने बताया
एसएसपी डोडा जावेद इकबाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि परमाज क्षेत्र में दो संदिग्धों को देखा गया है. इस सूचना पर तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. फिलहाल, अभी तक कोई हरकत नहीं दिखाई दी है, लेकिन आतंक रोधी अभियान जारी है.

Latest News

Weather Update Today 7 September: मॉनसून का ‘मेगा-अटैक’, 22 राज्यों में 50 की स्पीड से चलेगी तूफानी हवाएं, UP-बिहार से दिल्ली तक मचेगा हाहाकार

7 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी है. उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और कई अन्य राज्यों में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version