Japan Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी जापान की धरती, कई घायल, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Japan Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से जापान की धरती कांप उठी. यहां रविवार तड़के 5.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

जापानी मीडिया के मुताबिक, इस भूकंप की वजह से दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार 1:04 बजे आया. इसका केंद्र शिजूओका प्रान्त के पश्चिमी हिस्से में करीब 40 किलोमीटर की गहराई पर था.

जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर ऐची प्रांत के चिता में ऊपरी 5 की तीव्रता दर्ज की गई. ऐची, नागानो और गिफू प्रान्तों के कुछ हिस्सों में निचली 5 की तीव्रता महसूस हुई. इससे साफ है कि झटके मध्य जापान के बड़े क्षेत्र में महसूस किए गए. मुख्य भूकंप के बाद कई छोटे आफ्टरशॉक भी आए.

जापानी सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का आकलन करने और राहत कार्यों के समन्वय के लिए आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित किया है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है. अधिकारियों द्वारा स्थिति की निगरानी जारी है और घायलों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version