भूकंप के झटकों से डोली जापान की धरती, PM सनाए ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Japan Earthquake: शनिवार को भूकंप के तेज झटकों से जापान के उत्तरी नागानो प्रांत की धरती हिल गई. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1:20 बजे यह भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई.

इस प्राकृतिक आपदा पर प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भूकंप का केंद्र उत्तरी नागानो में था. ओमाची शहर में सबसे ज्यादा असर देखा गया. प्रधानमंत्री ने स्थिति को संभालने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के संकट प्रबंधन केंद्र में एक विशेष संपर्क कक्ष स्थापित किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नुकसान का जल्द से जल्द पता लगाएं और जनता तक सटीक जानकारी पहुंचाएं.

प्रधानमंत्री ने प्रभावित इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में भी इसी तरह की तीव्रता वाले झटके महसूस हो सकते हैं. ‘द जापान टाइम्स’ के मुताबिक, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस भूकंप से सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.

कई शहरों में भूकंप का असर अलग-अलग रहा. ओमाची शहर में तीव्रता पांच (ऊपरी स्तर) और नागानो शहर में तीव्रता पांच (निचली स्तर) दर्ज हुई. ओगावा गांव में तीव्रता चार और मात्सुमोतो शहर में तीव्रता तीन रही. पहले झटके के लगभग दो घंटे बाद, दोपहर 3:30 बजे ओमाची में एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता ती थी.

सुरक्षा की दृष्टि से परमाणु संयंत्रों की भी जांच की गई. टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने बताया कि पड़ोसी निगाटा प्रांत में स्थित काशीवाजाकी-कारीवा न्यूक्लियर पावर प्लांट पूरी तरह सुरक्षित है। वहां किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version