Jaunpur: सुबह टहलने निकले थे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, पिस्टल की नोंक पर बदमाशों ने किया ये काम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaunpur Crime: यदि आप भी अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए सुबह टहलने के शौकीन हैं तो चौकन्ना और सावधान रहें. क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि कोई बदमाश हथियार के दम पर आपके शरीर पर पड़े सोने के आभूषण लूट ले जाए. ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है, क्योंकि यूपी के जौनपुर से ऐसी ही वारदात सामने आई है. यहां पिस्टल की नोक पर बाइक पर सवार बदमाशों एक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए.

बाइक सवार बदमाशों ने रोका और तान दी पिस्टल

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह शनिवार की सुबह भी जौनपुर लाइन बाजार थाना इलाके के चांदमारी वार्ड में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह सुबह करीब 5.03 बजे टहल रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और उन पर पिस्टल तान दिया, जिससे वह भयभीत हो गए.

सोने की चेन और चार अंगूठी छीनकर हुए फरार

इसके बाद नकाबपोश बदमाशों ने नंदकिशोर सिंह के गले में पड़ी सोने की चेन और चार अंगूठियां लूट लिया. इसके बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए. लूटे गए भूषण की अनुमानित कीमत करीब चार लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर लाइन बाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पीड़ित से घटना की जानकारी लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस की माने तो, बदमाशों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है. जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version