झांसीः पेट्रोल पंप पर धमाका, तीन कर्मचारी झुलसे, अधिकारी मौके पर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

झांसीः यूपी के झांसी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रविवार की दोपहर एक पेट्रोल पर अचानक जबरदस्त धमाका हो गया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इस धमाके में तीन कर्मचारी झुलस गए है. सभी को अस्पताल ले जाया गया है. एक कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना इलाइट-चित्रा मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर हुई. अचानक धमाका हो गया. इस धमाके के बाद वहां शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इस धमाके में तीन कर्मचारी झुलस गए है. एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बताया गया है कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब पेट्रोल पंप के सीएनजी पंप पर मशीन को लगाने का काम चल रहा था. इसी दौरान गैस रिसाव होने के बाद यह धमाका हो गया. सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुटे हैं.

Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This