J&K: भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने की फायरिंग, तलाशी अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

J&K: बुधवार की दोपहर भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने फायरिंग कर हमला किया. यह घटना सुंदरबनी से लगभग 6 किलोमीटर दूर पांडवों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गंदेह मंदिर के साथ वाले जंगल क्षेत्र में हुई.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में भारतीय सेना के किसी भी जवान के हताहत या घायल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है. इस घटना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान चलाते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version