Kanpur Accident: डंपर बना काल, चली गई दो मासूम बच्चों की जान, बुजुर्ग गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanpur Accident: यूपी के कानपुर से दुखद खबर सामने आई है. यहां सड़क दुर्घटना में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

बुजुर्ग के साथ मोपेड से जा रहे थे बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में मुगल रोड पर हुई. तेज रफ्तार एक डंपर मोपेड में टक्कर मार दी. जिससे उस पर सवार दो मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग गिर गए. इसके बाद डंपर ने बच्चों को रौंद दिया, जिससे बच्चों की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल बुजुर्द को सीएचसी में ले जाया गया, पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी.

हादसे में इन मासूमों की हुई मौत

बताया जा रहा है कि मोपेड पर फतेहपुर के बकेवर निवासी चंद्रपाल (68 वर्ष) और उनकी बेटी रेउना थाना क्षेत्र के मछैला निवासी गुड्डन का लड़का अरुण (14 वर्ष) और अरुण की बहन जहांगीराबाद निवासी सोनम की दो साल की बेटी प्रज्ञा सवार थे. हादसे में अरुण और प्रज्ञा मौत हो गई,चंद्रपाल का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृत बच्चों के घर कोहराम मच गया. दुर्घटना के पीछे डंपर चालक की लापरवाही बताई जा रही है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version