Karnal: खेत में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnal: हरियाणा से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां बुधवार की सुबह करनाल के इंद्री क्षेत्र के शाहपुर गांव के खेत में लगभग 55 वर्षीय महिला का नग्न अवस्था में शव मिला है. ग्रामीणों की सूचना सदर थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

गुजर रहे ग्रामीणों की खेत में पड़े शव पर पड़ी नजर
जानकारी के मुताबिक, सुबह शाहपुर गांव में कुछ किसान खेतों से गुजर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर खेत के अंदर पगडंडी के पास नग्न अवस्था महिला के शव पर पड़ी. इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इस पर पुलिस ने तत्काल एफएसएल की टीम को सूचित किया. कुछ ही देर बाद दोनों टीमें मौके पर पहुंची और घटना स्थल से टीम ने साक्ष्य जुटाए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों से शव का चेहरा दिखाकर महिला की शिनाख्त कराई.

मृतक महिला के पति की पहले ही हो चुकी है मौत
महिला की पहचान संगोहा गांव निवासी कमलेश के रूप में हुई. जिसके पति महेंद्र की करीब 10-12 वर्ष पहले मौत हो चुकी है. वहीं, मृतक महिला के दो बच्चे है. इनमें एक लड़की की शादी हो चुकी है और लड़का भी अपनी पढ़ाई के कारण अपने बहन के पास रहता है.

थाना प्रभारी सदर अजायब सिंह ने बताया
इस संबंध में थाना प्रभारी सदर अजायब सिंह ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उन्हें थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली. जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया गया. प्राथमिक जांच में रेप का मामला सामने आ रहा है, लेकिन अभी वे कुछ नहीं कह सकते. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आ सकेगा.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version