Katihar Triple Murder: गला रेतकर महिला और दो बच्चों की हत्या, इलाके में सनसनी

कटिहारः कटिहार से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां मंगलवार की देर रात तीन लोगों की हत्या की कर दी गई. जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में बदमाशों ने महिला और उसके दो बच्चों की गला रेतकर कत्ल कर दिया. जिसमें एक सौतेला बेटा है. मंगलवार को तीनों लहुलुहान शव कमरा में पाया गया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला सफद जरीन के पति फिरोज आलम ने दो शादियां की है. फिरोज दिल्ली में किसी ठेकेदार के साथ काम करता है. फिलहाल वह घर पर ही था मंगलवार की रात फिरोज आलम गांव के समीप ही मुहर्रम का मेला देखने गया था.

कमरा में मिला तीनों का शव
इधर, घर के एक कमरे में सफद जरीन अपनी बेटी के साथ सोई थी. बगल के कमरे में सौतन अपने बेटे के साथ सो रही थी. इसी बीच देर रात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. सुबह खून से लथपथ तीनों शव पाया गया. घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। फिलहाल, इस वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया. इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच में जुटी है.

Latest News

अयोध्या: दीवाली पर निषाद समुदाय के लोगों से मिले CM योगी, कहा- दीपोत्सव में आपका बहुत बड़ा योगदान

Ayodhya Deepotsav 2026: दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निषाद समुदाय से मिले. उन्होंने कहा कि इस समुदाय...

More Articles Like This

Exit mobile version