Kiev: रूस ने यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर किया ड्रोन हमला, तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कीव: यूक्रेनी शहर जापोरीज्जिया पर रूसी सेना ने बड़ा हमला किया है. बताया जा रहा है कि रूस द्वारा किए गए इस ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और 12 अन्य घायल हुए है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है. यह जानकारी शनिवार को यूक्रेनी अधिकारियों दी.

यूक्रेन के क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेडोरोव ने जानकारी दी कि इस हमले में आवासीय इमारतों, निजी कारों और सामाजिक अवसंरचना में आग लग गई. फेडोरोव ने हमले के बाद की तस्वीरों को साझा किया, जिनमें आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी क्षतिग्रस्त आवासीय इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश करते दिखाई दे रही हैं.

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच 179 ड्रोन भेजे थे, जिनमें से 100 ड्रोन को यूक्रेन की सेना ने हवा में ही गिरा दिया, जबकि 63 ‘ड्रोन खो’ गए, यानी उन्हें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रोक दिया गया. इसके अलावा अधिकारियों ने कीव और द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्रों के भी रोके गए ड्रोनों से गिरे मलबे के कारण आग लगने की सूचना दी है. इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन के 47 ड्रोन को नष्ट कर दिया है.

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This

Exit mobile version