Kuwait: कुवैत की एक इमारत में लगी भीषण आग, 4 भारतीयों सहित 41 की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kuwait Fire: कुवैत से बड़ी खबर आ रही है. यहां दक्षिणी शहर मंगाफ में एक इमारत में भीषण आग लग गई. इस घटना में कम से कम 41 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी देश के सरकारी मीडिया ने बुधवार को दी. खबरों के अनुसार, इस दुखद घटना में कम से कम चार भारतीयों की भी मौत हुई है. स्थानीय मीडिया ने बताया कि इमारत में मलयालम लोगों की बड़ी आबादी रहती है. मृतकों में दो तमिलनाडु और दो उत्तर भारत के थे. हालांकि, अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

घायलों को अस्पताल ले जाया गया
कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, सभी घायल लोगों को, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है, इलाज के लिए कई नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है. मंत्रालय ने कहा कि इमारत में लगी आग में घायल हुए लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए चिकित्सा दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

कूदने, जलने और दम घुटने से गई लोगों की जान
रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह 4:30 बजे लेबर कैंप की रसोई में आग लग गई. आग देखकर अपार्टमेंट से बाहर कूदने से कुछ लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों की जलने और धुएं के कारण दम घुटने से जान गई.

Latest News

LPG Price Today 9 August 2026: आज भी नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम, जानिए शहरवार रेट और e-KYC की पूरी जानकारी

9 अगस्त 2026 को LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू और कमर्शियल गैस के शहरवार रेट यहां जानें. साथ ही 16 अगस्त से पहले LPG e-KYC पूरा करने की पूरी जानकारी देखें.

More Articles Like This

Exit mobile version