लखीमपुर खीरीः बर्थडे मना लौट रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन दोस्तों सहित चार की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखीमपुर खीरीः यूपी के लखीमपुर खीरी में बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. थाना निघासन क्षेत्र में ढखेरवा निघासन स्टेट हाईवे पर हाजरा फार्म के पास एक कार गन्ने से भरी ट्रॉली से टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार तीन दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पंक्चर ट्रॉली बना रहे एक मिस्त्री की भी जान चली गई. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दुर्घटना के संबंध में निघासन कस्बे के पटेल नगर निवासी शिवसागर ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा दिग्विजय अपने दोस्तों के साथ कार से ढखेरवा रात करीब 11 बजे जा रहे थे. इसी दौरान हाजरा फार्म के पास गन्ने से भरी दो ट्रालियां खड़ी थीं. तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रॉली से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार में सवार चौधरी पुरवा के संजय (24 वर्ष), रजनीश (19), लवकुश (23) निवासी लखहा की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं, पंक्चर ट्रॉली बना रहे सिंगाही निवासी अंसार (26 वर्ष) को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां इसकी भी मौत हो गई. कार में सवार चौधरी पुरवा के दिग्विजय (21 वर्ष), अरुण (19) और रवि (24 वर्ष) निवासी घनश्याम पुरवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

बताया जा रहा है कि निघासन के चौधरी पुरवा के दिग्विजय की बर्थडे पार्टी मानने के बाद कार सवार युवक देर रात उसे छोड़ने घर जा रहे थे. मृतक रजनीश, लवकुश व संजय में आपस में दोस्त थे. घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र और सीओ महक शर्मा ने मौका मुआयना किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version