LoC: पाकिस्तानी सेना ने LoC पर 40 मिनट तक चलाई गोलियां, भारतीय जवानों ने दिया मुहंतोड़ जवाब

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः शनिवार की रात पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर (कुपवाड़ा) में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अकारण गोलाबारी की. पाक की सेना ने यह दुस्साहस सऊदी अरब के साथ हुए रक्षा समझौते के ठीक एक दिन बाद किया, भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए दुश्मन की निगरानी चौकी को व्यापक नुकसान पहुंचाया.

सेना द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन की देर रात तक पुष्टि नहीं की गई थी. सूत्रों की माने तो, शाम करीब साढ़े पांच बजे पाकिस्तान द्वारा नौगाम सेक्टर के तूतमार गली में स्थित भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की गई. भारतीय सेना के जवानों ने पहले इसे महज उकसावे की कार्रवाई मानते हुए संयम बरता, लेकिन जब गोलाबारी की तीव्रता बढ़ने लगी तो उन्होंने भी जवाबी फायरिंग शुरु की.

करीब 40 मिनट तक दोनों तरफ से लगातार जमकर गोलाबारी होने की सूचना है. पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से गोलाबारी बंद होने के बाद भारतीय जवानों ने भी जवाबी प्रहार बंद कर दिया. लगभग तीन घंटे बाद रात करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की तो भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया.

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की एक निगरानी चौकी को काफी नुकसान पहुंचा है. तूतमार गली के सामने एलओसी के पार स्थित इलाके को लीपा घाटी कहा जाता है.

Latest News

दुनिया की वो जगह जहां है जहाजों का कब्रिस्तान, अब तक डूब चुकी हैं 800 से अधिक शिप्स

Dangerous Sea Routes: आपने कई ऐसे रास्तों और जगहों के बारे में देखा या सुना होगा, जहां आए दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version