London: कैदी संग संबंध बनाती नजर आई महिला अधिकारी, वीडियो हुआ वायरल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लंदनः एक वीडियो वायरल होने के बाद यू.के. में एक महिला जेल अधिकारी पर कैदी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. यह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कथित तौर पर महिला जेल अधिकारी को दक्षिण-पश्चिम लंदन की जेल एच.एम.पी. वैंड्सवर्थ में एक कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा गया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना की जानकारी पुलिस की एक रिपोर्ट में दी गई है.

आरोपी को आज उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
पश्चिम लंदन के फुलहम की 30 वर्षीय लिंडा डी सूसा अब्रेउ पर सार्वजनिक पद पर कदाचार करने का आरोप लगाया है. पुलिस आरोपी को आज उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करेगी. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को जांच शुरू की. कथित तौर पर जेल के अंदर फिल्माया गया वीडियो ऑनलाइन रूप से सामने आया. फुटेज में कथित तौर पर अधिकारी कथित कृत्य में शामिल होने से पहले पूरी वर्दी में दिखाई दे रही है.

जेल में हैं 1,500 से अधिक कैदी
वर्ष 1851 में बनी विक्टोरियन युग की जेल एचएमपी वांड्सवर्थ अत्यधिक भीड़भाड़ और बिगड़ती स्थितियों से जूझ रही है. हाल ही में किए गए निरीक्षणों में व्यापक तौर पर हिंसा, कीड़े-मकोड़े और स्टाफ की गंभीर चुनौतियों सहित परेशान करने वाली समस्याएं सामने आई थी. वहीं इस जेल में मिलने वाली सुविधा काफी कम कैदियों को ही दी जा रही है. वर्तमान में इस जेल के अंदर 1,500 से अधिक कैदी बंद हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version