LPG किल्लतः 47 हजार टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंचा भारतीय जहाज “नंदा देवी”

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गांधीनगर: देश में गैस के लिए मारामारी के बीच राहत की खबर सामने आई है. भारतीय जहाज “नंदा देवी” 47 हजार टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंच गया है. इस वक्त नंदा देवी से एलपीजी को दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जा रहा है.

नंदा देवी जहाज LPG कैरियर दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के वाडीनार टर्मिनल के पास मिड सी में पहुंचा है. मिड सी में ही नंदा देवी से पूरी 47000 टन LPG दूसरी शिप में ट्रांसफर की जा रही है. जब ये काम पूरा हो जाएगा, तो LPG का आधा स्टॉक एन्नोर पोर्ट में ऑफलोड किया जाएगा और आधा स्टॉक पश्चिम बंगाल के हल्दीआ पोर्ट पर ऑफलोड होगा.

डीपीए के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, आईआरएसएमई ने एमटी नंदा देवी के कप्तान और चालक दल से बातचीत करने और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए जहाज का दौरा भी किया है.

शिवालिक का क्या है अपडेट?

इसके अलावा मुंद्रा पोर्ट पर खड़ा शिवालिक LPG कैरियर अब मुंद्रा में 12000 टन LPG का स्टॉक ऑफलोड कर वाडिनार मिड सी में जाएगा और शाम को बाकी का स्टॉक बीच समुद्र में दूसरी शिप में ट्रांसफर करेगा, जो बाद में उस स्टॉक को दहेज पोर्ट पर और मैंगलोर के दो अलग-अलग टर्मिनल्स पर ऑफ लोड करेगा.

मालूम हो कि इससे पहले नंदा देवी जहाज के मुख्य अधिकारी ने बताया था कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय और भारतीय जहाजरानी निगम द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की पहल की गई थी, जिसमें भारतीय और ईरानी नौसेनाओं ने आवश्यक सहायता प्रदान की. उन्होंने कहा कि ये एलपीजी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक संकट के इस दौर में भारत के लिए मददगार साबित होगी.

 

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version