लखनऊः तालाब में गिरी कार, हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः लखनऊ से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां संदिग्ध हाल में एक कार तालाब में गिर गई. इस हादसे में दो अधिवक्ताओं की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा चिनहट के नौबस्ता कला गांव में शनिवार की सुबह हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह चिनहट के नौबस्ता कला गांव में एक संदिग्ध हाल में भेलू कला तालाब में डूब गई. इस हादसे में हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं की मौत हो गई, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने बताया
पुलिस ने बताया कि एक कार संदिग्ध हालात में तालाब में डूब गई. ग्रामीणों ने कार को तालाब में देखकर सूचना दी. दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में डूबी हुई कार को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालवाया.

पुलिस ने बताया कि हाईकोर्ट के स्टैंडिंग काउंस‍िल कुलदीप कुमार अवस्थी और हाईकोर्ट के ब्रीफ होल्डर शशांक सिंह का शव मिला. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

इस साल कब से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि? जानें व्रत की तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद खास महत्व होता है. नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के...

More Articles Like This

Exit mobile version