Lucknow: विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Crime: मंगलवार की सुबह ओसीआर बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में उस समय सनसनी फैल गई, जब परिसर में एक युवक का शव मिला. सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान करने में जुटी है.

सुबह लोगों ने सीढ़ियों के पास देखा युवक का शव
जानकारी के अनुसार, ओसीआर बिल्डिंग में रहने वालों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सीढ़ियों को के पास करीब 30 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा देखा. इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

फोरेंसिंक टीम ने की जांच-पड़ताल
मृतक के शरीर चोट के कई निशान थे. मौके पर पहुंची फोरेंसिंक टीम ने जांच-पड़ताल की. इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. एक टीम को इसके लिए लगाया गया है. आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है. हत्या होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. परिसर सहित आसपास जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके फुटेज को खंगाला जा रहा है.

मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस
घटना को लेकर लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं. पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर तफ्तीश में जुटी हैं. एक पहलू ये भी देख रही है कि युवक को कहीं बाहर मारापीटा गया और फिर यहां लाकर फेंक दिया गया हो. मृतक के पास से न तो मोबाइल मिला और न ही कोई अन्य दस्तावेज, इसलिए पहचान कराने में परेशानियां आ रही है. फिहलाह पुलिस घटना की जांच करते हुए मृतक का पहचान में जुटी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version