लखनऊः कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और साइबर टीम अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः राजधानी लखनऊ से सनसनी फैलाने वाली खबर आ रही है. रविवार को पुलिस को होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. 5.50 लाख डॉलर नहीं मिलने पर होटलों को उड़ाने की धमकी मिली है. इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम ने अलग-अलग होटलों पर चेकिंग अभियान चलाया.

पुलिस ने महाराणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्च्यून में भी जांच करने पहुचीं. पुलिस टीम ने होटल में पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से जानकारी ली. इसके बाद बम स्क्वायड भी पहुंचकर जांच करेगी.

इन होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
पुलिस को मेल भेजकर आरोपी ने यह धमकी दी है. इसके बाद पुलिस और साइबर क्राइम की टीम अलर्ट हो गई है. पुलिस ने सभी होटल संचालकों को सूचना दी है. बताया गया है कि जिन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, उनमें होटल मैरियट, साराका होटल, पिकाडिली होटल, कम्फर्ट होटल विस्टा, फॉर्च्यून होटल, लेमनट्री होटल, क्लार्क अवध होटल, होटल कासा, दयाल गेटवे होटल शामिल हैं. फिलहांल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version